तीनों मुख्य विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिकी मिसाइल तैनात करने के निर्णय के साथ ही देश से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में चोई की संलिप्तता के संबंध में कई सवाल पूछे। साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी के किसी भी सदस्य द्वारा जांच का अनुरोध न किए जाने का मसला भी उठाया।
कुछ स्थानीय मीडिया और विपक्षी सांसदों ने दक्षिण कोरिया की हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी परियोजनाओं के साथ ही थाड मिसाइल को तैनात करने के निर्णय में चोई का हाथ होने का अंदेशा जताया है।
dharmpath.com dharmpath