काबुल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में बुधवार को दो बंदूकधारियों के अंधाधुंध गोलियां बरसाने की घटना में नाटो के दो सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नाटो के नेतृत्व वाले रेजलूट सपोर्ट (आरएस) मिशन के बयान के हवाले से कहा, “हेलमंड प्रांत में आज (बुधवार)अफगान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्सेज (एएनडीएसएफ) की वर्दी में आए दो हमलावरों ने रेजलूट सपोर्ट सैनिकों के वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे नाटो के दो सैनिक मारे गए।”
बयान में कहा गया, “अफगानिस्तान और रेजलूट सपोर्ट के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। बाकी जानकारी मिलने के बाद जारी की जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath