एटलेटिको के लिए अहम है ला लीगा में जीत से शुरुआत अहम : कोके

मेड्रिड, 26 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एटलेटिको डी मेड्रिड के मिडफिल्डर जॉर्ज कोके ने लॉ लीगा में टीम की जीत के साथ शुरुआत को काफी अहम बताया है।

एटलेटिको ने ली लीगा के अपने पहले मुकाबले में लॉस पाल्मास को 1-0 से हराया।

कोके का कहना है कि अमूमन ला लीगा की बेहतर शुरुआत आसान नहीं होती।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार कोके ने कहा कि एटलेटिको के प्रदर्शन में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

उन्होंने कहा, “हम सारे मैच तो नहीं जीत सकते, इसीलिए शुरुआत में हासिल ये तीन अंकों अहम साबित हो सकते हैं।”

कोके ने मंगलवार को कहा, “टीम तमाम दबावों से उबरते हुए खेल रही है और इस बार टीम में प्रतिभा को काफी बढ़ावा दिया है।”

एटलेटिको के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि अब उनका ध्यान सिर्फ रविवार को सेविला के खिलाफ जीत हासिल करने पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493