बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की मध्यम दूरी की अग्रणी महिला एथलीट टिटू लुका बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकीं।
बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की मध्यम दूरी की अग्रणी महिला एथलीट टिटू लुका बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकीं।
इस स्पर्धा की मौजूदा एशियाई चैम्पियन टिटू ने हीट्स में हालांकि इस सत्र का अपना सबसे अच्छा समय निकाला लेकिन इसके बावजूद वह आगे नहीं बढ़ सकी। टिंटू ने 2.00.95 मिनट में रेस पूरी की और हीट-1 में शामिल आठ धाविकाओं में सातवें स्थान पर रहीं।
समय के आधार पर भारत की महानतम महिला एथलीट पीटी ऊषा की शिष्या टिंटू हीट्स में शामिल 44 एथलीटों के बीच 19वें स्थान पर रहीं।
बेलारूस की मारिना अर्जामासोवा ने 1.58.69 मिनट समय के साथ हीट-2 में पहला स्थान हासिल किया। ब्रिटेन की लिंसी शार्प 1.58.98 मिनट के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की कास्टर सेमेन्या 1.59.59 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
टिंटू ने शुरुआती 400 मीटर दौड़ने के लिए 57.06 सेकेंड लिया। इसके बाद के 400 मिनट दौड़ने के लिए टिंटू को एक मिनट से अधिक समय लग गया।
टिंटू का अब तक का सबसे अच्छा समय एक मिनट 59.17 सेकेंड है, जो उन्होंने 1010 में क्रोएशिया में निकाला था।
बहरहाल, इस स्पर्धा की मौजूदा चैमिप्यन केन्या की इयुनिस जेपकोएच सुम ने एक मिनट 59.67 सेकेंड समय के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath