काबुल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में रविवार को एक सरकार-समर्थक नेता के घर पर एक आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को उड़ा दिया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य 13 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आत्मघाती विस्फोट कबायली नेता मलिक उस्मान शिनवाड़ी के घर के गेट पर हुआ। जिस वक्त हमला हुआ, घर में कबायली नेताओं की बैठक चल रही थी।
सरकार के अधिकारी अत्तुल्लाह खोगयानी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath