काबुल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित हेरात प्रांत में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने गुलरान जिले में एक बारूदी सुरंग बिछा रखी थी। मध्याह्न के समय एक वाहन उसकी चपेट में आ गया, और उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
dharmpath.com dharmpath