जर्मन लीग : लेवरकुसेन ने हॉफेनहेम को 4-1 से हराया

बर्लिन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बायेर लेवरकुसेन ने शनिवार को खेले गए जर्मन लीग के 19वें दौर के मुकाबले में हॉफेनहेम को 4-1 से हरा दिया।

लुकास अलारियो द्वारा किए गए दो गोलों की मदद से हासिल इस जीत के साथ लेवरकुसेन अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मैच से पहले वह पांचवें स्थान पर था।

दूसरी ओर, इस हार से हॉफेनहेम को दो स्थान का नुकसान हुआ है। यह टीम सातवें से नौवें स्थान पर खिसक गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493