काबुल, 24 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में रविवार को एक छोटी बस पर बम से हमला किया गया। इस हमले की वजह से बस में सवार दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आधिकारिक बयान के हवाले से बताया, “देमिरदाद जिले में एक छोटी बस पर बम से हमला किया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।”
बयान के मुताबिक, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath