हॉफेनहीम क्लब ने स्ट्राइकर केविन वोलैंड के साथ करार बढ़ाया

बर्लिन, 24 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब हॉफेनहीम ने स्ट्राइकर केविन वोलैंड के साथ अपना अनुबंध जून-2019 तक बढ़ा लिया है। क्लब ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह सूचना दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 22 वर्षीय जर्मनी के केविन वर्ष-2012 में क्लब से जुड़े। उससे पहले वह 1860 म्यूनिख क्लब के सेकेंड डिवीजन टीम के लिए खेलते थे।

हॉफेनहीम के कोच मार्कस गिस्डोल ने कहा, “केविन हमारे साथ आगे भी जुड़े रहना चाहते हैं। उनके इस फैसले से मैं बेहद खुश हूं।”

केविन ने हॉफेनहीम के साथ खेलते हुए 97 मैचों में 25 गोल दागे हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए पिछले साल जर्मनी की फुटबाल टीम के कोच जोआकिम लोव ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी मौका दिया।

केविन वोलैंड ने हॉफेनहीम के साथ करार बढ़ाने पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं इस टीम के साथ अच्छा महसूस करता हूं। मुझे खुशी है कि इस फैसले के साथ मेरे भविष्य के बारे में लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया।”

हॉफेनहीम ने 2014-15 बुंदेसलीगा सत्र की समाप्ति आठवें स्थान के साथ की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493