मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। जोया अख्तर निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का मेहरा परिवार इसका प्रचार कई शहरों में करेगा। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहा प्लूटो मेहरा नामक कुत्ता भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेगा।
‘दिल धड़कने दो’ का मेहरा परिवार इसका प्रचार कोलकाता, इंदौर, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों में करेगा।
एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि प्लूटो मेहरा भी इस प्रचार टूर पर मेहरा परिवार के साथ जाए।
‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को रिलीज होगी। इसमें फरहान अख्तर, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा एवं शेफाली शाह भी हैं।
dharmpath.com dharmpath