अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 3 मरे

काबुल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जौजान प्रांत में एक मिनी बस एक बम की चपेट में आ गई, जिसमें कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारी फकीर अहमद जजानी ने कहा, “यह घटना फयाज अबाद जिले में हुई। पीड़ितों में अधिकांश बुजुर्ग हैं।”

पुलिस ने इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान बड़े पैमाने पर आत्मघाती हमले और सड़क किनारे बम विस्फोट करने के लिए आईईडी का इस्तेमाल करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493