अफगानिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में 6 की मौत

मैमाना (अफगानिस्तान), 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फरयाव प्रांत में एक बारुदी सुरंग विस्फोट में चार महिलाएं और दो बच्चे मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मैमाना (अफगानिस्तान), 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फरयाव प्रांत में एक बारुदी सुरंग विस्फोट में चार महिलाएं और दो बच्चे मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्र की सेना डिवीजन 20 पामीर के प्रेस अधिकारी अब्दुल हादी जमाल ने बताया, “शिरीन तगब जिले के गंजी क्षेत्र में पीड़ित सड़क किनारे धूल मिट्टी पर चल रहे थे, तभी उनमें से एक पैर आईईडी के प्रेसर प्लेट पर पड़ गया, जिसमें विस्फोट हो गया।”

शुक्रवार को हुए इस विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने आईईडी लगाने के लिए तालिबान को दोषी ठहराया है।

अफगानिस्तान में यूएन मिशन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस युद्धग्रस्त देश में साल के पहले नौ महीनों में संघर्ष की घटनाओं में 2,790 से अधिक नागरिक मारे गए और 5,250 से अधिक घायल हो गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493