गंगटोक, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। सिक्किम में भारी बर्फबारी वाहनों की आवाजाही में बाधक बन रही है और इस कारण 2,946 पर्यटक फंसे हुए हैं।
गंगटोक, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। सिक्किम में भारी बर्फबारी वाहनों की आवाजाही में बाधक बन रही है और इस कारण 2,946 पर्यटक फंसे हुए हैं।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शुक्रवार को नाथुला, चांगू, गणेशटोक और अन्य स्थानों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।”
करीब 400 वाहन फंसे हुए हैं।
सेना, जांच चौकी पुलिस और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईईएफ) के संयुक्त प्रयासों से पर्यटकों को निकाला जा रहा है।
अधिकारी के अनुसार, सैनिकों ने कुछ पर्यटकों और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर अपने बैरक खाली कर दिए हैं।
अधिकारी ने बताया कि बर्फ को हटाया जा रहा है और रास्ता साफ होते ही निकासी शुरू हो जाएगी। वाहनों को सावधानी से स्थानांतरित किया जाएगा और पर्यटकों को गंगटोक लाया जाएगा।
उन्होंने कहा, “इस समय काफी ठंड है और हवाएं चल रही हैं और सड़कों पर सामान्य वाहनों का आवागमन खतरनाक हो सकता है।”
dharmpath.com dharmpath