अफगानिस्तान में भारतीय महिला सहायताकर्मी का अपरहण (लीड-1)

काबुल/नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक महिला भारतीय सहायताकर्मी का अपहरण कर लिया। भारत और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

दिल्ली के सूत्रों ने बताया कि महिला की पहचान काबुल में आगा खां डेवलपमेंट नेटवर्क में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में कार्यरत 40 वर्षीया जुडिथ डिसूजा के रूप में की गई है।

जुडिथ की कोलकाता से होने की संभावना जताई गई है। उनका अपरहण गुरुवार देर शाम हुआ। फिलहाल किसी आतंकवादी गिरोह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सूत्रों के अनुसार, काबुल में भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी अफगान प्रशासन व सरकार के साथ संपर्क में हैं। दिल्ली के अधिकारी भी कोलकाता में महिला के परिवार के साथ संपर्क साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि महिला की रिहाई के लिए अफगान अधिकारियों द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

अपहरण की यह घटना भारतीय दूतावास द्वारा अफगानिस्तान में रहने वाले और यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए पिछले माह चेतावनी जारी करने के बाद हुई है।

चेतावनी के मुताबिक, “अफगानिस्तान में रहने वाले और यात्रा करने वाले सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि देश में सुरक्षा की स्थिति अत्यधिक अस्थिर बनी हुई है। यहां विदेशियों के खिलाफ आतंकवादी हमले हो रहे हैं और इनके जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही यहां अपहरण और बंधक बना लेने का खतरा भी मौजूद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493