सोनम को उम्र बताने में संकोच नहीं

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्हें अपनी उम्र बताने में कोई संकोच नहीं है।

सोनम ने संवाददाताओं से कहा, “मैं 31 की हूं और मुझे उम्र का खुलासा करने में कोई संकोच नहीं है।”

अभिनेत्री के लिए यह साल बेहतरीन रहा है। फिल्म ‘नीरजा’ में उनके शानदार अभिनय की प्रशंसा की गई।

सोनम गुरुवार को 31 साल की हो गईं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर संवाददाताओं से कहा, “मेरे लिए हर साल रॉकिंग है और हर साल बेहतर बन रहा है। मैं किसी चीज को अच्छा या बुरा नहीं मानती।”

जन्मदिन पर काम कर रहीं ‘सांवरिया’ अभिनेत्री का मानना है कि नए साल और जन्मदिन पर काम करना शुभ है।

उन्होंने कहा, “मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे काम को सराहेंगे और पसंद करेंगे। लोगों और दुनिया के लिए अच्छा करें।”

‘नीरजा’ की सफलता के बाद सोनम ने अब तक किसी अन्य फिल्म की घोषणा नहीं की है।

अपनी आगामी फिल्म परियोजनाओं के बारे में सोनम ने कहा, “मैं जल्द ही फिल्म की घोषणा करूंगी, जो मेरी नई फिल्म है। मैंने सोचा कि डैड (अनिल कपूर) के ’24’ और हर्ष (हर्षवर्धन कपूर) की फिल्म का टीजर आ जाए, उसके बाद मैं अपनी फिल्म के बारे में बात करूंगी। आपको 11 जून तक सूचना मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493