प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर भारतीय वाणिज्यदूतावास के सामने एक रिहायशी इमारत में घुसे और वहां से दूतावास पर गोलीबारी की।
अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी ‘पजवक अफगान’ ने ट्वीट कर बताया, “इस घटना को चार हमलावरों ने अंजाम दिया, जिसमें से दो को मार गिराया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। “
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, “अफगान विशेष सुरक्षाबलों ने बारतीय वाणिज्यदूतावास को निशाना बनाने वाले चार में से दो आतंकवादियों को मार गिराया है।”
पजवक अफगान न्यूज ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट कर बताया, “पुलिस ने अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हमले की पुष्टि की है।”
बल्ख गवर्नर के प्रवक्ता ने पजवक को बताया कि हमलावर वाणिज्यदूतावास के सामने वाली इमारत में घुसे और वहां से दूतावास पर गोलीबारी की।
एक अन्य ट्वीट में कहा गया, “पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी भी भारतीय के हताहत होने की घटना नहीं है।
बीबीसी के मुताबिक, भारतीय वाणिज्यदूतावास के पास से विस्फोटों और गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती थी।
रिपोर्टों के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वाणिज्यदूतावास को सीधा निशाना बनाया गया क्योंकि इस क्षेत्र में स्थानीय नेता भी रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath