बीजिंग, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर भारत में सोमवार तड़के आए भूकंप के झटके दक्षिणपश्चिम चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी महसूस किए गए। हालांकि, यहां भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
चीन भूकंप नेटवर्क्स के मुताबिक, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और आसपास के देशों म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान में स्थानीय समयानुसार सुबह 7.05 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
भूकंप से दक्षिणपूर्व तिब्बत और आसपास के प्रांतों निंगची, शैनन और कामदो और ल्हासा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
निंगची मेटक काउंटी के प्रमुख ने बताया कि भूकंप का यह झटका इतना तेज था कि स्थानीय सरकार ने शहरों और ग्रामीण इलाकों में तैनात अधिकारियों को संभावित नुकसान की पड़ताल करने को कहा।
dharmpath.com dharmpath