अफगानिस्तान में भारत के नए राजदूत होंगे मनप्रीत वोहरा

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी मनप्रीत वोहरा को अफगानिस्तान में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। सोमवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य से यह जानकारी मिली।

वोहरा इस समय विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

वक्तव्य में कहा गया है कि वोहरा जल्द ही अफगानिस्तान के राजदूत का कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

वोहरा 2013 से काबुल में कार्यरत भारतीय राजदूत अमर सिन्हा की जगह लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493