अफगानिस्तान में भारत के वाणिज्य दूतावास के निकट विस्फोट

काबुल, 2 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पूर्वी नांगरहर प्रांत की राजधानी जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास बुधवार को एक विस्फोट की खबर मिली है।

इसे एक फिदाईन हमला माना जा रहा है। यह दोपहर के आसपास हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस घटना में हताहत हुए लोगों का विस्तृत विवरण प्रदान नहीं कर सकते हैं। नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों, दोनों के ही हताहत होने की आशंका है।”

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने चेतावनी स्वरूप कई चक्र गोलियां भी दागीं।

अनौपचारिक सूत्रों ने कहा कि आशंका है कि यह विस्फोट भारतीय दूतावास को निशाना बनाकर किया गया।

विस्फोट स्थल के निकट ही ईरान व पाकिस्तान के भी वाणिज्य दूतावास हैं।

किसी भी समूह ने अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493