मैराथन आयोजकों की सूची में शीर्ष की ओर अग्रसर चीन

पिछले वर्ष (2015) चीन में 23 प्रांतों के 79 शहरों और चार नगरपालिकाओं ने मैराथन का आयोजन किया था, जो इससे पहले के वर्ष यानी 2014 की तुलना में 34 अधिक है।

वर्ष 2015 में ही ‘चाइनीज एथलेटिक्स एसोसिएशन’ ने 134 मैराथन दर्ज की, जो 2014 के मुकाबले 83 अधिक है।

पिछले वर्ष आयोजित हुए मैराथनों में 90 देशों के करीब 15 लाख धावकों ने हिस्सा लिया था।

राष्ट्रीय महिला मैराथन टीम के पूर्व कोच ताओ शाओमिंग, “चीन ने 1981 में आयोजित बीजिंग मैराथन के साथ मैराथन की मेजबानी शुरू की थी और तब से इसकी संख्या में विकास हुआ है, खासकर हाल के वर्षो में।”

चीन में मैराथन आयोजक ‘विस्डम स्पोर्ट ग्रुप’ हुआंग यी ने कहा, “इस वर्ष चीन में करीब 200 मैराथनों का आयोजन होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493