अफगानिस्तान में मारा गया तालिबान कमांडर

काबुल, 8 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन तालिबान का एक मुख्य कमांडर मारा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, “खुफिया रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने चापादारा जिले में रविवार शाम तालिबान के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया। इस हमले में प्रमुख तालिबान कमांडर मुल्ला अस्मतुल्लाह को मार गिराया गया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मुल्ला अस्मतुल्लाह लगभग 100 लड़ाकों का कमांडर था और उसकी मौत उग्रवादी समूह के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493