मुंबई के लिए तटीय सड़क मार्ग को हरी झंडी

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मुंबई के लिए प्रस्तावित तटीय सड़क मार्ग को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, “यह एक सपने के सच होने जैसा है। मोदी सरकार द्वारा मुंबई को दिया गया सर्वश्रेष्ठ उपहार।”

फडणवीस ने नई दिल्ली में आज सुबह केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि तटीय सड़क से शहर में यातायात में सुधार होगा और 91 हेक्टेयर हरित क्षेत्र बढ़ेगा, जिससे मुंबई के बुनियादी ढांचे को अगले स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी।

उन्होनें सत्ता में पिछली कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वे पिछले पांच साल से इस तटीय सड़क के बारे में सिर्फ बातें कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, “मैंने वादा किया था कि मैं इसे पांच महीने में मंजूरी दिलवा दूंगा। खुशी है कि यह इससे भी कम समय में पूरा हो गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493