काबुल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बुधवार को पाकिस्तानी वाणिज्यदूतावास को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
काबुल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बुधवार को पाकिस्तानी वाणिज्यदूतावास को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
एक मीडिया रपट के अनुसार, “अफगानी सुरक्षा बलों और वाणिज्यदूतावास के पास एक मकान में घुसे बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़ हुई। हमलावरों ने वाणिज्यदूतावास में घुसने की कोशिश की थी।”
इसके पहले समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट में कहा गया था कि यह विस्फोट पाकिस्तानी वाणिज्यदूतावास के पास हुआ है। इसी इलाके में भारतीय और ईरानी वाणिज्यदूतावासों के अलावा एक निजी स्कूल भी स्थित है।”
एक सुरक्षा सूत्र ने कहा, “विस्फोट के जरिए पाकिस्तानी वाणिज्यदूतावास के पास खड़े एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया।”
समाचारा पत्र, डॉन ऑनलाइन की एक रपट के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया और उसके बाद पाकिस्तानी वाणिज्यदूतावास के पास मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें छह लोग मारे गए।
रपट में एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने कहा है कि आत्मघाती हमलावर ने खुद को वीजा आवेदनकर्ता बताया था, लेकिन वाणिज्यदूतावास में प्रवेश से रोके जाने पर उसने खुद को उड़ा दिया।
अधिकारियों ने कहा है कि तीन हमलावर वाणिज्यदूतावास के अंदर हैं और सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ जारी है।
यह विस्फोट अफगानिस्तान के मजार-ए शरीफ शहर में भारतीय वाणिज्यदूतावास के पास हुए विस्फोट के 10 दिन बाद हुआ है।
dharmpath.com dharmpath