काबुल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में एक वॉलीबाल मैच के दौरान हुए एक विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।
काबुल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में एक वॉलीबाल मैच के दौरान हुए एक विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “ताला-ओ-बारफाक जिले में शुक्रवार शाम को सैंकड़ों लोग मैच देख रहे थे तभी मैदान विस्फोट से दहल उठा।”
किसी आतंकवादी समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath