हिमाचल में 5 दिन तक बर्फबारी के बाद धूप खिली

शिमला, 26 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक बड़े पैमाने पर हुई बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को धूप खिली है, हालांकि कड़ाके की ठंड बरकरार है।

शिमला, 26 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक बड़े पैमाने पर हुई बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को धूप खिली है, हालांकि कड़ाके की ठंड बरकरार है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पांच दिनों के बाद धूप खिली। आसमान साफ होने के कारण राज्य भर के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।”

शिमला में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जहां 5.6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कुफरी, फागू, चैल और नारकंडा में शुक्रवार से मध्यम बर्फबारी हो रही है।

माल रोड, द रिज, यूएस क्लब और जाखू की पहाड़ियों में बर्फबारी देखी गई।

लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग शून्य से 16 डिग्री नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।

किन्नौर के कल्पा में तापमान शून्य से 7.3 डिग्री नीचे रहा। वहीं, मनाली में तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और डलहौजी में शून्य से 2.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि समूचे किन्नौर जिले, शिमला के ऊपरी इलाकों और चंबा के पांगी व भरमौर इलाके सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर के कारण अन्य इलाकों से कट गए हैं। सड़कों को दोबारा खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493