काबुल, 31 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सड़क किनारे रखे गए बम के फट जाने से सात लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “अंदार जिले के अलीजाई गांव में सोमवार रात एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए बम की चपेट में आ गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।”
अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath