‘बांबे वेल्वेट’ को लेकर नर्वस हैं करन

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। अनुराग कश्यप निर्देशित आगामी फिल्म ‘बांबे वेल्वेट’ से अभिनय की पारी शुरू कर रहे फिल्मकार करन जौहर इसे लेकर बेचैन हैं। वह इस बारे में सोचकर परेशान हैं कि फिल्म में उनके नकारात्मक किरदार को दर्शक कैसे हजम करेंगे।

रोमांस-रोमांच से भरपूर ‘बांबे वेल्वेट’ में करन ने कैजाद खम्बत्ता नाम के खलनायक की भूमिका निभाई है।

करन ने यहां कहा, “मैं इसे लेकर सच में बहुत व्याकुल हूं, क्योंकि अभिनय के क्षेत्र में यह मेरा पहला कदम है।”

करन इससे पूर्व यूं तो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म में भी अभिनय कर चुके हैं, लेकिन वह अतिथि भूमिका थी।

असल जिंदगी में आमतौर पर काले परिधान में नजर आने वाले करन ने अनुराग कश्यप के चलते इस फिल्म में सभी रंगों के कपड़े पहने हैं। वह कहते हैं कि अनुराग किसी के नाज-नखरे नहीं सह सकते।

करन ने कहा, “मैं सेट पर नखरे नहीं कर सकता था। अनुराग ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनसे नाज-नखरे करके अपनी बात मनवाई जा सके। उनका नजरिया बेहद स्पष्ट है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493