अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना, 34 मरे (लीड-1)

काबुल, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में रविवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “काबुल-कंधार राजमार्ग पर जालदाक क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद आग लग गई।”

अधिकारी के अनुसार, जले हुए लोगों, घायलों और जिनकी हड्डियां टूटी हैं, उन्हें कंधार प्रांत के विभिन्न अस्पतालों में भेज दिया गया है।

उन्होंने कई घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बस 60 यात्रियों को लेकर कंधार से काबुल जा रही थी। इसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

अधिकारियों के मुताबिक, हो सकता है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई हो। इसकी जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493