वैटिकन सिटी, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को लोकप्रिय बंगाली भक्ति गीत गाते हुए मदर टेरेसा को संत की उपाधि से घोषित किए जाने के समारोह में अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ ‘सेंट पीटर्स बेसिलिका’ में प्रवेश किया।

ममता ने तृणमूल कांग्रेस सांसदों सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन के अलावा अन्य लोगों के साथ पारंपरिक बंगाली प्रभात फेरी लगाते हुए रोम से सेंट पीटर्स बेसिलिका का छह किलोमीटर का रास्ता पार किया।
प्रतिनिमंडल जब सड़कों और गलियों से गुजर रहा था, तब राहगीर टैगोर के ‘अगुनेर पोरोषमोनी’ को सुनने के लिए रास्ते में ही रुक गए।
पैदल यात्रा के लिए मशहूर बनर्जी अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भी पैदल चलने का मौका नहीं छोड़तीं।
बनर्जी के नेतृत्व में उनके दल ने हाथों में छोटी तख्तियां थामी हुई थीं, जिन पर ‘सिटी ऑफ मदर टीम बंगाल’ लिखा था। ममता की टीम मदर टेरेसा को संत की उपाधि से विभूषित किए जाने के समारोह की गवाह बनने के लिए समय से मशहूर पवित्र स्थल पर पहुंच गईं।
dharmpath.com dharmpath