मदर टेरेसा संत घोषित

वेटिकन सिटी, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने रविवार को मदर टेरेसा को संत घोषित कर दिया। इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे।

कैथोलिक न्यूज एजेंसी ने पोप के हवाले से कहा, “हम कोलकाता की धन्य टेरेसा को संत घोषित व परिभाषित करते हैं।”

वेटिकन में इस अवसर का गवाह बने हजारों लोगों में भारतीय भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था।

टेरेसा को उनकी 19वीं पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर संत की उपाधि दी गई। उनका निधन पांच सितम्बर, 1997 को हुआ था।

वेटिकन ने 2002 में घोषित किया था कि मदर टेरेसा से प्रार्थना करने के बाद एक भारतीय महिला के पेट का ट्यूमर चमत्कारिक रूप से ठीक हो गया था।

पोप फ्रांसिस ने पिछले साल उनके नाम एक और चमत्कार को मान्यता दे दी थी। इसके बाद उन्हें संत बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493