ड्रेक की रिहाना से शादी की तमन्ना

लंदन, 4 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर ड्रेक ने गायिका रिहाना के साथ अपने रोमांस को हाल में सार्वजनिक रूप से जाहिर करने के बाद अब उनसे शादी की तमन्ना जाहिर की है।

कभी साथ, कभी अलग हो रहे इस जोड़े ने हाल ही में अपने प्यार को एक बार फिर स्वीकारा। 29 वर्षीय ड्रेक ने पिछले सप्ताह एमटीवी के एक कार्यक्रम में स्वीकार किया था कि वह 22 साल की उम्र से ही रिहाना से प्यार करते हैं और दोनों शादी को लेकर गंभीर हैं।

ऑनलाइन डॉट कॉम ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “वे दोनों परिपक्व हैं और शादी के लिए तैयार हैं। ड्रेक रिहाना को बहुत चाहते हैं और अब यह उन पर निर्भर है कि वह रिहाना से कब शादी करेंगे।”

सूत्र ने आगे कहा, “इस बार उनके बीच स्थिति काफी अलग व बेहतर है।”

वहीं, 28 वर्षीया रिहाना को हाल में ही ड्रेक के लिए टैटू बनवाते देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493