अफगानिस्तान में सैन्य अड्डे पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 20 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकवादी मारे गए।

आतंकवादियों द्वारा कुछ सैनिकों को बंधक बनाने की खबरें भी आ रही हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, “कई हथियारबंद आतंकवादियों ने तिरिन कोट जिले के सैन्य अड्डे पर रविवार देर रात हमला कर दिया।”

अधिकारी ने कहा कि हमलावर तालिबान आतंकवादी थे।

माना जा रहा है कि अतिरिक्त बलों के सोमवार तड़के वारदात स्थल पर पहुंचने से पहले हमलावरों ने कुछ समय के लिए सैन्य अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया था।

एक प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने कुछ जवानों को बंधक भी बनाया था।

उन्होंने कहा, “अतिरिक्त बल सैन्य अड्डे को सुरक्षित करने की कोशिशों में जुटे हैं। वे बंधक बनाए गए सैनिकों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493