अंकारा, 20 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलु ने कहा कि देश के सशस्त्र बलों ने पिछले छह महीनों में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के खिलाफ 11,738 अभियान चलाए हैं।

सरकारी एजेंसी अनादोलु के अनुसार, सोयलु ने रविवार को तुर्की के दक्षिणी करमान प्रांत में कहा, “इस अभियान के तहत राष्ट्र-विरोधी 153 प्रमुख घटनाओं को रोका गया, चार आत्मघाती हमलावर और साजिश रचने व हमला करने की तैयारी करने वाले 21 संदिग्ध पकड़े गए और बम से भरे 22 कार जब्त किए गए।”
सोयलु के मुताबिक, पिछले छह महीनों में सुरक्षा बलों ने दियारबाकिर और मार्दिन प्रांत में चल रहे सैन्य अभियानों में पीकेके के 800 ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
सोयलु ने यह भी कहा कि आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए वाहनों की जांच भी की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath