अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में 9 की मौत

काबुल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में सैन्य अभियानों में नौ नागरिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “गेरेस्क जिले के मालगीर क्षेत्र में रविवार को स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे शुरू हुए सैन्य अभियानों में नौ नागरिकों की मौत हो गई जिसमें तीन महिलाएं और चार बच्चे भी हैं।”

अधिकारी ने यह भी बताया कि अफगान और नाटो के नेतृत्व वाले रिसॉल्यूट सपोर्ट फोर्सेज को मालगीर क्षेत्र में एक घर से हथियारों का जत्था मिल है। इसमें विस्फोट की वजह से एक घर ढह गया जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद दो तालिबानी आतंकवादियों की भी मौत हो गई।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता उमर जवाक ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच जारी है।

तालिबान ने भी अपने दो आतंकवादियों के मरने की पुष्टि की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493