स्टॉकहोम, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य स्वीडन में बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 30 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार सुबह हारजेडालेन में स्वेग और फागेस्जो के बीच हुई।
स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफन लोफ्वेन ने जारी बयान में कहा कि इस बस में 59 लोग सवार थे जो स्की करने जा रहे थे।
घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
बस उत्तर की तरफ जा रही थी कि अचानक इसका संतुलन बिगड़ा और यह सड़क से नीचे जा गिरी।
दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जांच टीमें गठित कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath