काबुल, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में हवाई हमले में कम से कम 62 आतंकवादियों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी ने कहा, “सेना के विमान ने बीते 24 घंटों में मारूफ जिले में तालिबान के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें एक प्रमुख कमांडर समेत कई आतंकवादी मारे गए।”
dharmpath.com dharmpath