अफगानिस्तान में हवाई हमले में 4 हक्कानी आतंकी मारे गए

गार्देज (अफगानिस्तान), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पकटिया प्रांत में शुक्रवार को एक हवाई हमले में कम से कम चार हक्कानी आतंकी मारे गए।

गार्देज (अफगानिस्तान), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पकटिया प्रांत में शुक्रवार को एक हवाई हमले में कम से कम चार हक्कानी आतंकी मारे गए।

प्रांतीय सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “एक पुष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर प्रांतीय राजधानी गर्देज के बाहरी हिस्से में शुक्रवार सुबह हवाई हमला किया गया। इस हमले में हक्कानी आतंकी समूह के चार आतंकी मारे गए।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बयान में कहा गया है कि नाटो नेतृत्व वाले गठबंधन बलों द्वारा अफगान सुरक्षा बलों के साथ समन्वय में किए गए इस हवाई हमले में सुरक्षा बलों और नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हमले में कई सारे भारी और हल्के हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493