श्रीनगर में सीआरपीएफ बंकर पर हमला नहीं हुआ : पुलिस (लीड-1)

श्रीनगर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को यहां सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम हमले से इनकार किया।

पुलिस अधीक्षक सजाद शाह ने कहा, “इस तरह का कोई हमला नहीं हुआ।”

एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर इससे पहले कहा था कि श्रीनगर के पुराने इलाके गोजवारा में पेट्रोल बम से किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493