काबुल, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान के खिलाफ चलाए गए अभियान में सोमवार को 10 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, प्रांतीय प्रवक्ता मोहम्मद रसूल जाजाई ने कहा, “सोमवार को मूसा काला जिले में चलाए गए अभियान में अब तक 10 आतंकवादी मारे गए और छह अन्य घायल हुए।”
अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
तालिबानी आतंकवादियों की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वे पिछले करीब दो सप्ताहों से मूसा काला जिले को हथियाने की कोशिश में हैं।
dharmpath.com dharmpath