अफगानिस्तान में 15 आतंकवादी ढेर

काबुल, 7 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी तखार प्रांत में गुरुवार सुबह कम से कम 15 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता सनातुल्ला तिमोर के हवाले से बताया, “आज (गुरुवार) तड़के पांच बजे हजारबाग क्षेत्र के खावजा घर जिले के गवर्नर हाजी मुल्ला ओमर के निवास स्थल पर सशस्त्र तालीबान लड़ाकों के एक समूह ने हमला किया। इस हमले के जवाब में जिला गवर्नर के अंगरक्षकों ने गोलियां चलाई, जिसमें 15 हमलावरों की मौत हो गई।”

तखार प्रांत की राजधानी तालुकान काबुल से 245 किलोमीटर दूर है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस गोलाबारी में गवर्नर का एक अंगरक्षक घायल हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493