अफगानिस्तान में 18 आतंकवादी ढेर

काबुल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में कम से कम 18 तालिबान आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “बीते 24 घंटों के दौरान, अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा बल ने कई प्रांतों में आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम दिया। अभियान के दौरान 18 आतंकवादी मारे गए, पांच घायल हो गए, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया है।”

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह पुष्टि करते हुए कहा कि देश में शुक्रवार तड़के शुरू हुए अलग-अलग आतंकवादी हमलों में सात सैन्यकर्मियों की भी जान चली गई।

तालिबान समूह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि अफगान सुरक्षा बलों ने अशांत प्रांतों में आतंकवादियों के खात्मे के लिए कमर कस ली है और अभियान तेज कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493