वेंकटेश अगली फिल्म में बनेंगे मजाकिया पुलिसकर्मी

चेन्नई, 21 नवंबर (आईएएनएस) अभिनेता दग्गुबाती वेंकटेश निर्देशक दासारि मारुति की अगली तेलुगू फिल्म में एक ऐसे पुलिसकर्मी का किरदार निभाएंगे, जो दर्शकों को बखूबी गुदगुदाएगा।

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ‘राजरत्नम’ की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वेंकटेश पुलिसकर्मी होंगे। हालांकि वह गंभीर किरदार नहीं निभाएंगे, बल्कि वह दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।”

‘लक्ष्मी’ और ‘तुलसी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री नयनतारा तीसरी बार वेंकटेश के साथ इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

वहीं वेंकटेश ने बताया कि उन्होंने किसी अन्य फिल्म के लिए भी हामी भरी है, जिसकी वह जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषणा करने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493