अफगानिस्तान में 24 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में बीते 24 घंटों के भीतर 24 आतकंवादियों को मार गिराया गया।

देश के सुरक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि इस अभियान में लगभग 17 आतंकवादी घायल हो गए और 11 को हिरासत में लिया गया। यह अभियान देश के 34 प्रांतों में से आठ में चलाया गया था।

बयान के मुताबिक, “सेना के संयुक्त बलों ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल और दो आत्मघाती जैकेट के अलावा हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए। उन्होंने 24 घंटों के भीतर सड़क किनारे बम और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया।”

मंत्रालय ने संघर्ष के दौरान पांच सैन्यकर्मियों के मारे जाने और इस दौरान देश के कई अन्य स्थानों पर भी हमले की पुष्टि की।

तालिबान आतंकवादी समूह की ओर से अभी तक इस संदर्भ में कोई टिप्पणी नहीं आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493