काबुल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 42 आतंकवादी मारे गए हैं।
काबुल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 42 आतंकवादी मारे गए हैं।
यह जानकारी रविवार को अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, मंत्रालय ने बयान में कहा है, “बीते 24 घंटों में सेना, पुलिस और खुफिया विभाग ने देश के अलग-अलग प्रांतों में आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। इनमें 42 आतंकवादी मारे गए, 31 घायल हो गए और दो को गिरफ्तार कर लिया गया।”
बयान में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए हैं। कई बम और बारूदी सुरंग निष्क्रिय किए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि अभियान में पांच सैनिकों की भी मौत हुई है।
तालिबान की तरफ से अभी इस सिलसिले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
dharmpath.com dharmpath