फिलिपींस में तूफान ‘कप्पू’ ने दी दस्तक

मनीला, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलिपींस में रविवार को तूफान कप्पू ने दस्तक दी। तूफान से घरों के नष्ट होने की खबरें हैं। इस वजह से कम से कम 10,000 लोगों को अन्य स्थानों पर विस्थापित करना पड़ा है।

ऑरोरा प्रांत के कसीगुरान कस्बे में तूफान ने दस्तक दी। यह चौथी श्रेणी का तूफान है।

हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने के कोई खबर नहीं है।

समाचार पत्र ‘फिलिपींस स्टार’ ने मौसम विभाग का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार को तूफान के मध्य में रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो बढ़कर 220 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

फिलिपींस में गुरुवार तक भारी बारिश और तेज हवाओं का रुख जारी रहेगा।

फिलिपींस वायुमंडलीय, भूभौतिकीय और खगोलीय सेवा प्रशासन (पीएजीएएसए) के मुताबिक, “तूफान के 600 किलोमीटर व्यास के दायरे में भारी से अत्यधिक तीव्र बारिश होने का अनुमान है।”

हालांकि, इस तूफान से मनीला सीधे रूप से प्रभावित नहीं होगा लेकिन पीएजीएएसए ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तूफान का व्यास इतना अधिक है कि तेज हवाओं और बारिश से दक्षिणी क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते हैं।

सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि समुद्र में लहरें 14 मीटर तक ऊपर उठ सकती हैं। इसलिए आधे से अधिक देश में समुद्र में जहाजों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

फिलिपींस में 2013 में आखिरी तूफआन हेयान आया था, जिससे 6,300 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493