काबुल, 16 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए। प्रांतीय सरकार ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सरकार ने एक बयान में कहा, “अर्गिस्तान जिले के शीगो गोदार इलाके में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ झड़प में एक संभावित आत्मघाती हमलवार सहित पांच आतंकवादी मारे गए।”
बयान के मुताबिक, “आतंकवादियों ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमले का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। झड़प में कोई भी सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ।”
बयान में कहा गया कि पड़ोसी शोराबक जिले में शुक्रवार को एक वाहन इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ गया, जिस दौरान विस्फोट होने से उसमें सवार चार आतंकवादी मारे गए।”
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक जनवरी को उत्तरी अटलांटिक संधि गठबंधन (नाटो) से अपने हाथों में लेने के बाद तालिबान ने हमले तेज कर दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath