सोमालियाई कस्बों पर कब्जा करने में अलशबाब विफल

मोगादिशू, 16 मई (आईएएनएस)। सोमालिया में अफ्रीकी संघ के शांति मिशन (एएमआईएसओएम) ने कहा है कि उनके सैन्यबलों ने अलकायदा से संबद्ध आतंकवादी गुट अल शबाब के आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। इन्होंने देश के दक्षिणी क्षेत्र के दो सरकारी कस्बों पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एएमआईएसओएम के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल सैम कावुमा के हवाले से कहा कि शुक्रवार सुबह ही सेना शाबेल क्षेत्र के निचले इलाकों से आतंकवादियों को खदेड़ने में कामयाब रही।

कावुमा ने मोगादिशू में जारी बयान में कहा, “पहले से ही कमजोर हो चुके आतंकवादी सरकारी फौजों का सामना करने में सक्षम नहीं थे और इस वजह से उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा।”

एएमआईएसओएम कमांडर ने कहा कि अलकायदा से संबद्ध आतंकवादियों ने अवधेगल और मुबारक कस्बों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सरकारी सैनिकों ने उन्हें खदेड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493