फराह का नया हेयरस्टाइल

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता फराह खान ने अपने बालों के लिए नया स्टाइल चुना है। गर्मियों के इस मौसम में फराह ने बालों को छोटा करवा कर अपने बालों को नया लुक दिया है।

फराह (50) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ अपना नया लुक साझा किया।

उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “मुझे अपने छोटे बाल पसंद हैं। क्रोमाकेसैलून का शुक्रिया। छोटे बालों पर आकर्षित हूं, लेकिन यह मेरे बच्चों को संदेह में डाल सकता है।”

अपने नए लुक के साथ फराह, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का चोपड़ा और हुमा कुरैशी जैसी सहित छोटे बालों का विकल्प चुनने वाली बॉलीवुड की हस्तियों की सूची में शामिल हो गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493