काबुल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कम से कम पांच पुलिस अधिकारी काबुल के बाहरी इलाके में हुए बम हमले में मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा, “खाक-ए-जबर जिले में शुक्रवार को विस्फोट तब हुआ, जब एक आईईडी (विस्फोटक उपकरण) पुलिस की गाड़ी से टकरा गई।”
यह इकाई काबुल से पास के लोगार प्रांत जा रही थी।
अधिकारी ने इस हमले के लिए तालिबान आंतकी समूह को जिम्मेदार ठहराया।
dharmpath.com dharmpath