आस्ट्रेलियाई आईएस लड़ाकों की मौत तय : टर्नबुल

सिडनी, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यपूर्व में इस्लामिक स्टेट के आतंकी समूहों के लिए लड़ रहे आस्टेलियाई लोगों का मारा जाना लगभग तय है। गठबंधन सेनाओं ने युद्ध के मुख्य इलाकों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मल्कम टर्नबुल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टर्नबुल ने कहा कि जो आस्ट्रेलियाई इराक और सीरिया में आईएस में शामिल होने की सोच रहे हैं, उन्हें किसी आईएस के बारे में जोरदार ढंग से सोचना चाहिए ‘अपराजेयता का मिथक’ जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।

टर्नबुल ने कहा, “आईएस को सीरिया और ईराक में अब तक हराया नहीं जा सका है, लेकिन इन्हें वापस समेटना शुरू हो गया है। हमने आईएस की गति को सिर्फ रोका नहीं बल्कि इसे वापस कर दिया है।”

आस्टेलियाई खुफिया सुरक्षा संगठन ने कहा कि 110 से ज्यादा आस्टेलियाई मध्यपूर्व में लड़ रहे हैं, जबकि साल 2014 में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 40 की मौत हो हो चुकी है।

टर्नबुल ने कहा, “मुझे मिली सूचना के मुताबिक आईएस ने आधे से ज्यादा अपना इलाका इराक में लड़ाई की शुरुआत के साथ खो दिया है।”

“आईएस ने इस साल अपने कुल इलाके का सबसे ज्यादा हिस्सा, तुर्की सीमा से लगा मुख्य भाग और इराक के अनबर और फैजुल शहर से अपना नियंत्रण खो दिया है।”

यह हालत तब है, जब आस्टेलियाई सैनिकों को आईएस के खिलाफ युद्ध में नहीं लगाया गया है। आस्टेलियाई रक्षा बल के अधिकारी आईएस से जुड़े इलाके में स्थानीय सैनिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जबकि देश की वायुसेना अमेरिकी के साथ मिलकर मध्यपूर्व के ठिकानों को निशाना बना रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493